खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शीतल मीठे जल की छबील लगाई गई। जिसका शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने नारियल फोड़़ कर किया।  डीसी गुप्ता कांटे वालों की गली के बाहर मीठे पानी की छबील लगाई गई। जहां ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं, वैशाली निवासियों ने लोगों को शरबत, फल, हाथ के पंखे, पक्षियों के लिए मिट्टी के बने मजबूत कूंडे वितरित किये। इस भीषण गर्मी में राहगीरों ने मीठे शर्बत का सेवन कर राहत की सांस ली। सर्वजातीय कन्याओं को नि:शुल्क विवाह करने वाली सामाजिक संस्था श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट ने लोगों को भी गर्मी में छबील लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी से राहत देने के लिए खुर्जा मंडल में पिछले सवा महीने से विभिन्न स्थानों पर शीतल जल की सेवा चल रही है गंगा दशहरा के पावन पर्व पर पर इनमें से अधिकांश ने शीतल मीठे जल का वितरण भी किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बडी़ व सच्ची सेवा है।जो सीधे प्रभु से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा और क्षेत्र में तेज गर्म हवाओं का पहरा रहेगा। इस बचाव के लिए बार-बार शीतल जल  का सेवन सर्वप्रथम है। इसके लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आयें और छबील लगाकर मानव सेवा करें और जगह वृक्ष लगायें और उनकी देखभाल करें।  इस अवसर  पर चंद्र मोहन मित्तल, डीसी गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, बसंत कनोडिया, संजय वर्मा कलश वाले, सुशील मित्तल, विकास वर्मा, महेश भार्गव, प्रियदर्शन भारद्वाज, आईसी शर्मा, राम दिवाकर, राजू ठाकुर, रवि अग्रवाल वैशाली, पवन अग्रवाल, संजीव शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, सरिता गुप्ता, डीसी गुप्ता, राम दिवाकर सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *