खुर्जा। ।भारत पुष्प। कोतवाली नगर क्षेत्र के सराय नसरूल्ला खां पद्दम की पुलिया स्थित एक पान कॉर्नर से चोरों द्वारा नकदी सहित गुटखा बीडी पान तंबाकू आदि माल पर हाथ साफ कर लिया गया। मुकेश कुमार सैनी पुत्र राधेश्याम सैनी ने बताया कि उसकी दुकान सराय नसरूल्ला खां पद्दम की पुलिया पर है। रात्री में चोरों द्वारा उसकी दुकान से गल्ले में रखी तीन हजार की नकदी के अलावा गुटखा बीडी पान तंबाकू चोरी कर लिया। जिससे उसे 25–30 हजार का नुकसान हुआ है। पीडित मुकेश कुमार सैनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
![]()
