खुर्जा। ।भारत पुष्प। कोतवाली नगर क्षेत्र में कचहरी मार्ग पर एक चाय की दुकान का ताला तोडकर चोरों ने नकदी सहित हजारों के माल की चोरी कर ली। पीडित ने घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौहल्ला सलमाहाकान निवासी जमील अहमद पुत्र युसूफ खां ने बताया कि चोरों द्वारा उसकी दुकान का ताला तोडकर दुकान से पांच हजार की नकदी सहित दुकान से गैस सिलेंडर गुटखा बीडी पान तंबाकू आदि चोरी कर लिया। जमील के अनुसार इस चोरी से नकदी सहित उसकी दुकान से 25–30 हजार का नुकसान हुआ है।
![]()
