खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रूकनपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्त्वाधन व कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा के नेतृत्व में“अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस”के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ॐ ध्वनि के उच्चारण के साथ किया गया। योग कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविकाओं व अन्य बीए और बीएड छात्राओं ने प्रियांशी के साथ अनेक योग क्रियाओं प्राणायाम, कपाल भाती ,विविध आसन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणीयासन, वक्रासन, पवन-मुक्तासन, सेतुबन्दासन, मक्रासन, सवासन व सूर्य नमस्कार की बारह स्थितियों का अभ्यास किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर विद्यापीठ अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुंवर सचिव देवेश कुमार तथा विद्यापीठ निदेशक प्रोफेसर केडी शर्मा ने समस्त स्टाफ और छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम में प्राध्यापिका अनुराधा शर्मा गरिमा शर्मा और निशी शर्मा तथा लिपिक कुलदीप भारद्वाज तथा परिचर विशन और रौदास का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *