खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ, शाखा, खुर्जा के योगी बंधुओ ने दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यू शिवपुरी स्थित योग केंद्र पर ध्यान योग, प्राणायाम कराये। विभिन्न आसन, योग, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, आदि योग कराये तथा उनसे होने वाले लाभ भी बताये। योग गुरु राजेश पचौरी ने बताया कि हम नियमित योग करके गठिया, शुगर, ब्लड प्रेशर, सांस, मोटापा आदि रोगों से बच सकते हैं ।शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तथा तनाव रहित जीवन जीने के लिए नियमित योग करना आवश्यक है।

सोम शर्मा ने ध्यान योग पर अपने विचार रखे और जीवन में ध्यान योग का महत्व बताया । डॉक्टर जेपी चौहान ने कहा योग करने से मनुष्य की सोच और कार्य क्षमता में विकास होता है तथा योग करके मनुष्य तनाव रहित जीवन जी सकता है। इस अवसर पर अनेक लोगों ने ध्यान योग और नियमित योग पर अपने विचार रखे ।

योग दिवस पर कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद सैनी, सह संयोजक केके बंसल, संरक्षक महेश भार्गव, डॉक्टर बकुल तायल, कोषाध्यक्ष रवि बहल, योग अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ एडवोकेट, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी जय भगवान शर्मा प्रियदर्शन भारद्वाज, रामचंद्र, सुभाष चंद्र, राजेंद्र अग्रवाल, अरुण बंसल, अवनीश बंसल, रामस्वरूप आर्य, राजकुमार गुप्ता, खेमचंद शर्मा, दिनेश प्रदीप, डॉक्टर जेपी चौहान, रमेश कुमार बंसल, ठाकुर दुष्यंत सिंह, भुवनेश कुमार, सुशील कुमार, डॉक्टर आरसी वर्मा, आशीष वैद्यजी, सोनी रूहेला, महेंद्र सिंह, रानी पचौरी आदि सैकड़ो स्त्री- पुरुषों ने योग दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित रहकर योग से होने लाभ प्राप्त किये।
![]()
