सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के मुहल्ला अंसारीयान में अवैध रुप से पेंठ लगायी जा रही है जिससे की जाम का झाम लग जाता है और लोगों को आवागमन में परेशानी आती है। इसी को लेकर नगर में चल रहे विभिन्न संगठनों द्वारा समय-समय पर आवाज़ उठायी जाती रही है। कुछ दिनों पहले नगर की मुखिया रेनू सिंह ने नगर के सभी संगठनों के संग एक बैठक आहुत की थी इस बैठक में भी उपरोक्त समस्याओं को रखा गया ओर सुझाव मांगा।

उसी लेकर रेनू सिंह के आदेश पर नगर पालिका ईओ रविद्र कुमार के नेतृत्व मे नगर पालिका कर्मीयों ने पुलिस फोर्स के साथ नगर की सड़कों पर उतर पड़े ओर व्यापारियों द्वारा लगायी जा रही अवैध पेंठ को नहीं लगने दिया इस बीच बीच कुछ हठधर्मी व मनमानी करने वाले दंबगो से पालिका कर्मियों की नोकझोंक भी होती नजर आयी मगर प्रशासन ने अवैध पेंठ नहीं लगने दी। इस अभियान में नगर पालिका से पटेल, केके शर्मा मय स्टाफ के मोजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *