सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गाँव मसौता के पास ग्राम निवासी अंकित पुत्र नवाब सिंह 25 वर्ष का शव सड़क पर पड़ा मिला। सुबह राहगीरों ने शव को देखा तो 112 नंबर पर पुलिस को व मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी। सूचना पर परिजनों आनन-फानन में मौके पर पहुँच गये वहीं सूचना पर नगर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी ओर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम को भेज दिया। नगर कोतवाल रविरतन ने बताया की किसी राहगीर ने 112 नंबर पर शव सड़क पर पड़े होने की सूचना दी थी इस सूचना पर 112 नंबर व कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि रात को किसी अज्ञात वाहन ने अंकित में टक्कर मार दी होगी जिससे अंकित की मौत हो गई। मृतक के पिता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट व विस्तृत जानकारी करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेगी। मृतक अंकित के पिता ने बताया की रात लगभग 11-12 बजे किसी का फोन आया तभी अंकित खेत पर गया था काफी समय तक वापस न आने पर जानकारी नहीं मिली। उसके बाद सुबह को सूचना मिली की अंकित सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है तभी हम लोग वहां पहुँच गये ओर देखा की अंकित मृत अवस्था पड़ा हुआ था। उन्होनें फोन करने वाले पर शक करते हुए उस पर हत्या का आरोप लगाया है।
![]()
