खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर जंक्शन मार्ग में साप्ताहिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में सुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में स्कूल वंदना के शुद्ध उच्चारण एवं वंदना क्रम पर चर्चा वार्ता की गई । द्वितीय सत्र के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने विद्या भारती लक्ष्य एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को समावेशित करते हुए स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए आचार्य भूमिका एवं वर्तमान चुनौतियां व उनके समाधान पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया । प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जयभगवान शर्मा व अन्य 67 आचार्य बंधु एवं बहिनें उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अचार्य सुशील राघव ने किया ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *