–डीएम ऑफिस में सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) के अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के  तत्वावधान में देशव्यापी आंदोलन की श्रृंखला में संगठन कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर के जिलाधिकारी कार्यालय में भी प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं महामंत्री पिंटू गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता राजेबाबू पार्क से जुलूस के रूप के नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। हेमन्त सिंह ने कहा कि हमारी सरकारों की अदूरदर्शिता और देश के नागरिकों के असहयोग के कारण दुर्भाग्य से भारत अब विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। अंधाधुंध जनसंख्या के कारण ही देश में गरीबी, बेरोजगारी, अपराध, सांप्रदायिक तनाव आदि अनेक समस्याएं विकराल रूप ले रही हैं। भारत के भविष्य को बचाने हेतु जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार देश भर में व्यापक जन आंदोलन और जनजागरण अभियान चला रहा है।

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने देशहित में शीघ्र कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन में जेएसएफ जिलाध्यक्ष हेमन्त सिंह, महामंत्री पिंटू गुर्जर, महिला विंग प्रभारी बबीता तंवर, भाकियू भानु जिलाध्यक्ष लोकेश राघव, रामअवतार लोधी, विकास सिंह, हिमांशु गर्ग, रवि पाल, कपिल राणा, निशांत जादौन, स्वदेश चौधरी, देव शर्मा, शुभ पंडित, हिमांशु वाल्मीकि, महेश लोधी, आदित्य चौधरी, नमन, लकी, आकाश, राहुल, अंकुर, अनुज जौहरी, अमन सहरावत, प्रशांत ठाकुर, सनी चौधरी, शरद शर्मा, पंकज उपाध्याय, अनमोल सिंह आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *