–स्थापना दिवस पर कराए गए सामाजिक कार्य संपन्न

खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय संस्था भारत विकास परिषद स्थापना दिवस स्थापना दिवस पर भारत विकास कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैलाश अस्पताल खुर्जा द्वारा मेडिकल हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की छात्राओ स्टाफ में अन्य मिलाकर170 का कैलाश हॉस्पिटल की टेक्निशियन द्वारा आंखों की स्कैनिंग डेंटल स्कैनिंग शुगर बीपी हाइट ईसीजी डॉक्टर द्वारा एडवाइस हेल्थ निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रचलन से हुआ विद्यालय के अध्यक्ष राहुल राठी प्रबंधक सुनील गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ देवेंद्र कुमार इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के संस्थापक मनीषियों द्वारा समाज के दिव्यांग व असहाय वर्ग की सेवा को प्रेरित करने के लिए,भारत के भविष्य ,बालकों व युवाओं व युवतिओ को संस्कारित कर उनके ह्रदय में राष्ट्र-प्रेम की लौ जाग्रत रखने के लिए एवं भारत के चहुंमुखी विकास के लिए भारत विकास परिषद् की स्थापना की गई। आज भारत को स्वस्थ-समर्थ एवं संस्कारित करने के लिए दृढ़ संकल्पित, कर्तव्यनिष्ठ,तन-मन-धन से समर्पित कार्यकर्ताओं से युक्त भारत विकास परिषद् भारतवर्ष में पूरे विश्व में कार्य कर रहा है संपर्क सेवा सेवा समर्पण व पर्यावरण के विभिन्न कार्यक्रम वर्ष पर्यंत चलते रहते हैं।

कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव पीयूष तायल ने किया कार्यक्रम के अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा ने की। परिषद की स्थापना दिवस पर विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम की संपन्न हुआ 60 छात्राओं में परिषद के सदस्यों ने वृक्षारोपण कर इस वृक्षारोपण का मूल मंत्र एक वृक्ष मां के नाम से किया गया सेवा कार्यों को संचालित करने वाली खुर्जा शाखा ने एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन अनिल अग्रवाल महाराजा द्वारा भेंट की।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीत आर्य डॉ अनिल गुप्ता कैंप संयोजक प्रवीण कुमार गुप्ता वृक्षारोपण संयोजक महेश पोद्दार विद्यालय के कोषाध्यक्ष कृष्ण अवतार बंसल परिषद के कोषाध्यक्ष राकेश आर्य सेवा प्रमुख अजय गर्ग एडवोकेट पवन गोयल लोकेश जिंदल अजीत मित्तल इंद्रजीत सिंह दुग्गल विद्यालय के प्रिंसिपल शालिनी अत्री का सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *