सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गाँव किशनपुर में संचालित सरकारी जूनियर हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षिका रेनू चौहान को सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में शिक्षा रत्न देकर नवाजा गया। शिक्षिका रेनू चौहान ने बताया की 14 जुलाई 24 को उप्र के जिला सहारनपुर में संचालित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 15 राज्यों से 2000 अध्यापक अध्यापिकाओं ने आवेदन किया था जिसमें से 200 शिक्षक व शिक्षिकाओं का चयन किया गया था जिसमें से जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद देहात के गाँव किशनपुर प्राईमरी स्कूल की शिक्षिका रेनू चौहान को स्कूल की डयूटी के अलावा समय निकालकर बच्चो के हित में सराहनीय समाजिक कार्य करने के लिए चयनित किया गया। इसलिए में सहारनपुर गयी ओर वहां पर शिक्षा रत्न देकर मुझको रेनू चौहान को सम्मानित किया गया ओर बताया की मुझे 2021 में भी राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा रेनू चौहान को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिला था परंतु शिक्षिका रेनू चौहान ने पूरे 25 हजार रुपये स्कूल को ही समर्पित कर दिये थे जिसमें छात्र छात्राओं को पढने हेतु एलसीडी-टीवी खरीद कर लायी गयी। 

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *