सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल टमाटर लाल हो रहा है इस समय आज टमाटर 160 रुपये किलो होने के कारण आमजन की रसोई से लगभग नदारद हो गया है इसलिए मंडी में  से भी टमाटर नदारद होता नजर आया। इसी क्रम में सिकन्दराबाद नगर की सब्जी मंडी से टमाटर लगभग गायब सा होता नजर आया। ओर टमाटर बेचने वाले आज प्याज बेचते नजर आये।

हमारे संवाददाता ने जब मंडी में टमाटर बेचने वाले व्यापारीयों से टमाटर के बारे में विस्तृत जानकारी ली तो बताया की आजकल टमाटर आसमान छू रहा है आज टमाटर 160 रुपये किलो होने के कारण आमजन टमाटर नहीं खरीद पा रहा है इसलिए हम लोग टमाटर की जगह प्याज बेच रहे हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *