खुर्जा। ।भारत पुष्प। वृक्षारोपण महोत्सव के अंतर्गत नगर की वैशाली गली नंबर 1 में वृक्षारोपण सेवा समिति तथा श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश भार्गव ने कहा कि वृक्ष हैं, तो जीवन है। पेड़ पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़ पौधों से ही होती है। समिति के मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता गुप्ता ने कहा पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत ही आवश्यक है। पेड़ है तो जीवन है। इस अवसर पर सेवा समिति के सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज ने स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है और शीघ्र ही आर्य समाज मंदिर खुर्जा में योग का कैंप लगाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता, महेश भार्गव, प्रियदर्शन भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, नवीन बंसल, संजय गुप्ता, पवन जैन, अखिलेश वैध, सरिता गुप्ता, ममता अग्रवाल, नरेंद्र कुमार गौतम, सुशील अग्रवाल, भुवनेश उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, विनोद खुराना, अजय सर्राफ आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *