खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर जंक्शन मार्ग पर विधालय प्रबंध समिति द्वारा 8 नवीन कमरे निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर मनवीर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विधिपूर्वक संपन्न होने के बाद मनवीर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विद्या भारती तथा विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर मनवीर सिंह अध्यक्ष,पश्चिमी उत्तर प्रदेश,विद्या भारती, प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष भागवत स्वरूप गुप्ता, प्रबंधक बनारसी दास, उपप्रबंधक राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता एवम सदस्य राधेश्याम गुप्ता, राम किशन बंसल, प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा तथा विद्यालय भवन निर्माण प्रभारी पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *