–निरंतर समाज सेवा के लिए एसएसपी ने राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह को सम्मानित

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। नुमाइश ग्राउंड में चल रहे महोत्सव के दौरान आयोजित बुलंदशहर रत्न सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नुमाइश प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी, एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक मुकुल शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। भव्य कार्यक्रम में जिले भर से पधारे शिक्षा, कृषि, खेलकूद, समाज सेवा सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले दर्जनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को भी एसएसपी श्लोक कुमार ने भगवा अंग वस्त्र पहनाते हुए बुलंदशहर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक मुकुल शर्मा पत्रकार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *