सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के पुराने होली मेला रोड़ पर बालाजी मंदिर के सामने एक सरकारी चुंगी घर बना हुआ है उस पर श्याम टेंट हाऊस के संचालक लोकेद्र शर्मा का कब्जा था इस चुंगी परिसर में श्याम टेंट हाऊस का सामान भरा हुआ था। इस चुंगी घर को नगर पालिका टीम ने मजिस्ट्रेट सुलभ गुप्ता व अंकित सिंह की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स के नेतृत्व मे चुंगी में बने कमरों का ताला तोड़ कब्जा छीना। नगर पालिका ईओ रविद्र कुमार ने बताया की वर्ष 1993 में जब तत्कालीन सरकार ने चुंगी कर / टैक्स माफ कर दिया था तब से पुराने होली मेला रोड़ पर बालाजी मंदिर के सामने सरकारी चुंगी बंद हो गयी थी तभी  नगर पालिका में तत्कालीन कार्यरत हरिशंकर शर्मा ने इस चुंगी परिसर में कुछ दिनों के लिए सामान रखने के लिए तत्कालीन नगर पालिका ईओ से गुजारिश की थी तब पालिका ईओ ने कुछ दिनों के लिए सामान की परमिशन दे दी थी तभी से आज तक हरिशकंर शर्मा उनके बच्चो ने इस चुंगी परिसर को खाली कर नगर पालिका को कब्जा नहीं दिया ओर ना ही कोई किराया दिया।

अनेको बार इस चुंगी परिसर को खाली कर कब्जा पालिका को देने को कहा गया मगर इन लोगों ने खाली नहीं किया ओर अपना कब्जा जमाये रखा इसलिए आज तहसील प्रशासन /मजिस्ट्रेट की मौजुदगी में पुलिस के सहयोग से नगर पालिका अपनी जायदाद यानी चुंगी को खाली कराकर अपना कब्जा वापस ले रही है ओर बताया की इस चुंगी परिसर में जो टेंट का सामान भरा हुआ था उसको सकुशल वापस उनके सुपुर्द करा दिया है। पीड़ित पक्ष श्याम टेंट हाऊस के संचालक लोकेद्र शर्मा ने बताया की इस चुंगी परिसर में हमारा टेंट का सामान भरा हुआ है ओर इस पर हमारा कब्जा है ओर हमारा वाद न्यायालय में चल रहा है बिना कोर्ट के आदेश के नगर पालिका जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर रहे हैं। हम लोगों के मना करने के बावजूद भी पालिका कर्मी नहीं मान रहे हैं हम आगे कोर्ट में इस मामले को रखेगें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *