सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मोहर्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जुलूस निकाले गये।
मोहर्रम के अंतर्गत ताजियों का जुलूस बड़े धूमधाम से ढोल नगाढे़ के साथ निकाला गया। इस जुलूस में लोगों ने अपने अपने करतब दिखाये। यह जुलूस नगर के दामोदर चौक से चलकर माधोदास बाजार, अंसारीयान होते हुए ईदगाह के सामने चिश्ती साहब पर सकुशल संपन्न हो गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस का विशेष सहयोग रहा।
![]()
