खुर्जा। ।भारत पुष्प। कारगिल शहीद दाताराम सेवादल कार्यक्रम संयोजक एवं सहयोगी इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल 25 व शहादत दिवस के मौके पर उनके पैतृक ग्राम धराऊ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा पंजाब मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश के कवि ने शहीद भूमि पर काव्य पाठ किया। इस अवसर पर 101 बच्चों को कॉपी पेन देकर सम्मानित किया गया साथ ही 201 महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। वहीं 25 बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह के रूप में शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीचंद नादान ने व अध्यक्षता केके शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी मांगेराम त्यागी तथा विशेष अतिथि संदीप कुमार जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में संयोजक कैलाश भाग मल प्रधान अध्यक्ष शहीद दाताराम सेवा दल विराम गौतम डॉक्टर चंद्रमणि ब्रह्मदत्त नरेश सोलंकी संदीप कुमार दर्शन गौतम सतीश गौतम कवित्री गुंजन भाटी जयप्रकाश साधना गर्ग ठाकुर अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
![]()
