खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज के प्रांगण में एनएसएस की प्रथम इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान तथा वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या के निर्देशन में चलाया गया। डॉ मनु आर्या ने बताया कि कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में कथित ‘एक पौधा मां के नाम’ आह्वान के तहत चलाया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने कहा कि वृक्षों की न्यूनता के कारण बढ़ती गर्मी ने प्राणियों के जीवन को संकट में डाल दिया है। साथ ही गर्मी से निजात पाने के कृत्रिम साधन वातावरणीय उष्णता को तेजी से बढ़ा रहे हैं। गर्मी से मुक्ति पाने तथा श्वसन योग्य स्वच्छ वायु की उपलब्धि वृक्षों से ही सम्भव है। इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की स्वयं सेविकाओं ने अमृत वाटिका में औषधीय वृक्षों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीलू सिंह, डॉ रेखा चौधरी डॉ अनामिका द्विवेदी, एकता चौहान, डॉ स्वर्णाली डे आदि समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *