सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवनन शर्मा। माह के दूसरे ओर चौथे शनिवार को थाना दिवस का आयोजन शासन के निर्देश पर किया जाता है जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। तहसील सिकन्दराबाद के थाना परिसर में संपूर्ण थाना दिवस आयोजित किया गया।

जिसमें क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार अंकित सिंह व नगर कोतवाल रविरतन, क्राईम इंस्पेक्टर सरजेश सिंह, दिग्विजयी सिंह ने फरियाद सुनी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की थाने में लगाये गये संपूर्ण थाना दिवस में 4 शिकायतें आयी जिसमें से 1 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया है शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *