खुर्जा। ।भारत पुष्प। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धराऊ में शासन द्वारा 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी खुर्जा कुसुम सिंह ने एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाया। विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने एक-एक पौधे लगाए। खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने बच्चों को पेड़ों के बारे में जानकारी दी और कहा कि पेड़ों से छाया, औषधि, हवा, ऑक्सीजन आदि मिलती है। साथ ही विद्यालय की मिड डे मील की गुणवत्ता को भी परखा। इस दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
![]()
