खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल (निकट नई तहसील) में शनिवार को हेड गर्ल ,हेड बॉय तथा डिप्यूटी हेड गर्ल और डिप्यूटी हेड बॉय के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 10th तक के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को अपना कीमती वोट दिया । चुनाव के दौरान सभी छात्राएं वोट देने के लिए बड़े ही उत्सुक थीं। कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी के आदेशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग जी, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा कुछ अध्यापक गणों के द्वारा बड़े ही समुचित ढंग से संपादित की गई।
![]()
