अनूपशहर। ।भारत पुष्प। शनिवार को डीपीबीएस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में वाणिज्य विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर  चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर पीके त्यागी ने कहा कि सभी विद्यार्थी इस पुनीत अभियान को सफल बनाने के लिए तत्परता से आगे आकर इसमें सहयोग प्रदान करें। यह अभियान पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। विभागाध्यक्ष डॉ भुवनेश कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण के महत्व को समझ चुका है, पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण भी महत्वपूर्ण है।  जनसंपर्क अधिकारी डॉ तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित अभियान बहुत महत्व रखता है  वर्तमान में पेड़ पौधे लगाना सबसे महत्वपूर्ण हो गया है कल कारखानों और गाड़ियों से निकलने वाली विषैले धुंए से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है ऐसे में स्वच्छ हवा लेने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है । डॉ विशाल शर्मा में कहा कि वृक्षारोपण आने वाले 10 सालों में एक वृक्ष सभी को छांव देने का काम करेगा। इस अभियान से जुड़ कर हमें प्रकृति के प्रति अपने फर्ज को भी पूरा करने की संतुष्टि मिल सकती है। इस अवसर पर सभी शिक्षकों व छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *