–परिवार का आरोप दबंगों ने पौत्री के कपडे फाडे
खुर्जा। ।भारत पुष्प। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक कालोनी निवासी परिजनों ने दबंगों की दबंगई से परेशान होकर सीओ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि दबंग उसकी पौत्री के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता है जिस कारण आये दिन वह प्रार्थी की पौत्री को परेशान करता है। बीते मंगलवार को दबंग उसके घर में घुस आये और उसकी पौत्री के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध पर दबंग ने अपने अन्य साथी के साथ उसकी पौत्री के कपडे फाड दिये साथ ही परिजनों को नाजायज तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। पीडित परिवार ने सीओ पुलिस से गुहार लगाई है।
![]()
