–किसी भी समय हो सकता है बडा हादसा
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर क्षेत्र की पुरानी तहसील स्थित अंबेडकर पार्क के सामने लगे विधुत खंबो से 11 हजार की विधुत लाइन होकर गुजर रही है। जिसके लिए लगा विधुत खंबा नीचे की तरफ से पूरी तरह से गल चुका है तथा वह मीनार की भांति झुक गया है।

आसपास के लोगों का कहना है कि विधुत खंबा किसी भी समय टूटकर गिर सकता है तथा इससे 11 हजार की विधुत लाईन जा रही है जिससे कोई भी बडा व गंभीर हादसा घटित हो सकता है। इसकी सूचना विधुत विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। जिनके द्वारा इस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
![]()
