खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारतीय किसान यूनियन भानु की नगर इकाई द्वारा उपजिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा गया। जिसके माध्यम से उन्होनें कहा कि पूर्व में हर माह 01 तारीख को किसान पंचायत तहसील सभागार में संपन्न होती थी। जो किसी कारण से बंद हो गई। परंतु अब भाकियू भानु ने निर्णय लिया है कि पूर्व की भांति 01 तारीख को किसान पंचायत तहसील सभागार में संपन्न होगी। जिसमें उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिशासी अभियंता तहसीलदार खंड विकास अधिकारी का मौजूद रहना आवश्यक है ताकि किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। इस दौरान वीरपाल सिंह सोलंकी राम सिंह सुशील सिंह हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *