खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री राम लीला महोत्सव कमेटी के वर्ष 2024-25 का चुनाव श्री दाऊ जी मन्दिर में संपन्न हुए। जिसमें सर्व सम्मति से व्यवसाई एवं राम लीला कमैटी मे विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देने वाले पुनीत साहनी को सर्व समिति से अध्यक्ष चुना गया है। मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश तायल ने बताया कि श्री राम लीला कमैटी की अध्यक्षता नवीन कुमार एडवोकेट एवं सचिव नंद किशोर शर्मा ने सभा का संचालन किया। सभा में आगामी सत्र 2024-25 के लिए 2023-24 के जनरल मैनेजर राजीव बंसल ने पुनीत साहनी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर दीपक गर्ग एवं समस्त उपस्थित सदस्यों ने उसका अनुमोदन किया। इस प्रकार पुनीत साहनी सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। इस अवसर पर नव निर्वाचित् अध्यक्ष पुनीत साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा सभी के सहयोग से आगामी राम लीला महोत्सव को और अधिक भव्य एवं रोचक बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर नवीन कुमार एडवोकेट, राजीव बंसल, नंद किशोर शर्मा, सचिन बंसल, संचित गोविल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, रवि अग्रवाल, अजय शर्मा, उमा शंकर अग्रवाल, राजा शर्मा, भारत भूषण शर्मा, अनिल अग्रवाल, भगवत पोद्दार, सतीश शर्मा, प्रमोद वर्मा, संजय भगतजी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *