सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सभी त्योहार / पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हो इसलिए पुलिस प्रशासन असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाये हुए हैं। शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के आदेश पर सीओ पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व मे नगर कोतवाल रविरतन ने पुलिस फोर्स सहित फ्लैग मार्च किया ओर नगर के व्यापारीयों से मुलाकात कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए कहा की अपने आसपास कोई अप्रिय घटना होने से पूर्व 112 न0 पर या थाने को सूचित करें। फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी रविरतन, सरजेश कुमार, उ0नि0 धर्मेद्र वालियान, सरवर खान, दिग्विजय सिंह राजेश कुमार मय फोर्स के मुस्तैद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *