बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बच्चों व गर्भवती महिलाओं के पेट में अक्सर कीडे़ पैदा हो जाते हैं जिसको कृमि कहा जाता है जिससें बच्चों व महिलाओं को नयी-नयी बिमारी जैसे पेट में दर्द, खून की कमी, रोगों से लड़ने की शारीरिक क्षमता की कमी पैदा हो जाती है तथा कुपोषण जैसी बिमारी हो जाती है इसी मामले को लेकर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सूबे के मुखिया योगी आदित्य की मंशा है की हमारे बच्चे स्वस्थ रहे इसलिए आगामी 10 अगस्त 24 को हमारी केंद्र व राज्य सरकार कृमि दिवस मनाया जा रहा है। इस कृमि दिवस के अवसर पर हमारे 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चो व महिलाओं को कीडे़/ कृमि की गोलियां खिलायी जायेगी। उसी को लेकर जिला बुलन्दशहर स्वास्थ विभाग के मुखिया / मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार ने एक प्रैस वार्ता कर कृमि दिवस मनाने के बारे में विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन को दी ओर बताया की आने वाली 10 अगस्त 24 को कृमि दिवस मनाया जा रहा है ओर बताया की इस कृमि दिवस पर 1 साल से लेकर 19 साल तक के सभी बच्चो व महिलाओं को कीडे़ की गोलियां खिलायी जायेंगी ओर बताया की ये गोलियां सभी तहसीलों व कस्बों एंव गाँवों के स्वास्थ केंद्रों ,स्कूलों पर व सामूहिक स्थानों पर आशाओं द्वारा खिलायी जायेंगी। अगर कोई बच्चा व महिला इस दिन छुट जाते हैं तो 14 अगस्त को भी कृमि की गोलियां खिलायी जायेगी ओर सभी देशवासीयों से आग्रह करते हुए कहा की सभी आमजन अपने बच्चो व महिलाओं को कीडे़ की गोलियां जरुर खिलायें ओर बताया की इन गोलियां के खाने से कोई साईड इफेंकट नहीं होगा अगर किसी बच्चे को गोली खाने से मन मिचलाना पेट में हल्का दर्द, उलटी तथा दस्त हो जाये तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है वह सबकुछ सही हो जायेगा मगर इन गोलियों को जरुर खिलायें ताकी बच्चे स्वस्थ रहे ओर बताया की इस बार इस कृमि दिवस पर जिले में 16 लाख 54 हजार 228 बच्चो को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है ओर बताया की 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चो को आधी गोली पानी में घोलकर पिलायी जानी चाहिए ओर 2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष तक के बच्चो को 1 गोली पानी में घोलकर पिलायी जायेगी इसके अलावा 3 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चो को दांतों से चबाकर गोली खानी होगी। प्रैस वार्ता में सीएमओ विनय कुमार के साथ डा0 गौरव सकसैना, डा0 सुनील कुमार, डा0 सुनील कुमार, डा0 रमित कुमार सिंह, डा0 शशि कांत मंचासीन रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *