सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के अग्रसेन बालिका इंटर कोलिज में छात्राओं की एक मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 92 छात्राओं ने भाग लिया। इस मेंहदी प्रतियोगिता की दौड़ में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर निशा सैनी दूसरे स्थान मे सोम्या ओर तीसरे स्थान पर सुहाना और कोमल ने बाजी मारी तथा जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर दीपांशी तथा दूसरे स्थान पर राधिका ओर तीसरे स्थान पर अनुष्का ने बाजी मारी। सभी विजेता छात्राओं को स्कूल की मुख्य अतिथि शंकुन बंसल तथा प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने पुरुस्कार देकर उत्साहवर्धन किया ओर इसके अलावा अन्य छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये गये।
![]()
