सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हमारे देश का पर्यावरण काफी दूषित हो चुका है और जलवायु में परिवर्तन भी इसी का कारण है। इसलिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाता रहता है। इसी क्रम में केसरीबाडा़ स्थित डीडी कबाड़ी कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं तथा शिक्षिकाओं के सहयोग से जलवायु परिवर्तन एवं उससे बचाव कार्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन को लेकर कॉलिज की प्रधानाचार्या डा0 प्रियंका शर्मा ने जलवायु के बचाव राहत कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की जनमानस को वृक्षारोपण कर उसका रखरखाव जरुर करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉक्टर प्रियंका शर्मा, शिक्षिका दीपलता, अनुराधा, राजबाला, अदिति आदि के सहयोग से वृक्षारोपण किया।
![]()
