खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमें स्वयंसेविकाओ ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर के कोने-कोने में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की भावना जगाई । स्वयं सेविकाओं ने यज्ञशाला परिसर तथा ओपन जीवन परिसर में सफाई की तथा पौधों की क्यारियां बनाई। सह जिला नोडल अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मष्तिक निवास करता है और शरीर की स्वस्थता के लिए वातावरण का स्वच्छ होना अत्यन्त आवश्यक है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज़ ने स्वयंसेविकाओ को संबोधित करते हुए बताया कि स्वच्छता केवल समाज में ही नहीं तन एवं मन से भी होनी चाहिए ।
![]()
