–सत्ता के नशे में चूर होकर विधायक नहीं रख पाते हैं स्वयं पर काबू

–उम्र व पद का भी नहीं रहता है ख्याल

खुर्जा। ।भारत पुष्प। बीते मंगलवार को नगर की आवास विकास कालोनी में कालोनी के ही अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों द्वारा एक मंदिर से भगवान की मूर्तियों को हटाकर मंदिर को ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया। जिसके बाद कालोनी के लोगों ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप यह भी था कि आवास विकास के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से अभद्रता करनी शुरू कर दी गई। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर एसडीएम दुर्गेश सिंह सीओ कोतवाल व भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह भी पहुंच गई। जिस पर एसडीएम दुर्गेश सिंह द्वारा पहले भी लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया तथा बाद में आवास विकास के अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें निर्देशित किया गया कि वह मंदिर को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाये तथा उसे इसी प्रकार रहने दें। वहीं मौके पर मौजूद विधायक मीनाक्षी सिंह ने भी आवास विकास के अधिकारियों को जमकर लताड लगाई।

इसी बीच मीनाक्षी सिंह द्वारा अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा गया कि ʺपहले यहां मौजूद लोगों से माफी मांगों अन्यथा यहीं पर जूता उतारकर मारेंगेʺ। विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा कहे गये शब्द नगर में तेजी के साथ वायरल हो गए। जो नगर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बने रहे। लोगों का कहना था कि विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा अधिकारियों को हडकाया गया यहां तक सही था परंतु उन्हें भी अधिकारियों के पद की गरिमा व उम्र का ख्याल रखना चाहिए था। उन्हें इस प्रकार के बिगडे बोल नहीं बोलने चाहिए थे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *