खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति खुर्जा के तत्वाधान में तीज महोत्सव कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल जी रहें। जिन्होंने गणेश जी और हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। संचालन नगर अध्यक्ष पीयूष  अग्रवाल कबाड़ी ने किया। खुर्जा नगर के मोहल्ला राधा कृष्ण में स्थित श्री भक्त हनुमान नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, तम्बोला प्रतियोगिता, बैलून फुलाना प्रतियोगिता, सुई धागा प्रतियोगिता, बाल से निशाने लगाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य जज में सरिता गुप्ता और ममता अग्रवाल रहीं। 

जिन्होनें मेहंदी प्रतियोगिता में वृंदा एवं खुशी को, तंबोला प्रतियोगिता में ज्योति , बैलून फूलने में ज्योति एवं कविता, सुई धागा प्रतियोगिता में ममता सांची, बाल से निशाना लगाने में हिमांशी और साक्षी, बोतलों के मैचिंग में वंशिका एवं शालू को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। सभी विजेता प्रतियोगियों को  प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मिस तीज क्वीन आंकाक्षा मित्तल को चुना गया और उनका ताज पहनाकर सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष सरिता रानी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक प्रतियोगी कार्यक्रमों से कन्याओं और महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और साथ ही उनकी प्रतिभा को एक बेहतर मंच भी मिलता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने भारतीय संस्कृति में मेहंदी का महत्व बताया। मेहंदी लगाना भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है। मांगलिक अवसरों पर भी मेहंदी लगाने की परंपरा है क्योंकि यह सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऑडिटर एडवोकेट ममता अग्रवाल ‌ ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रोत्साहित करना है और उसकी विविधता को सम्मानित करना है। इस अवसर पर डीसी गुप्ता, सचिन अग्रवाल पत्रकार, पीयूष अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, बसंत कनोडिया, एडवोकेट ममता अग्रवाल, सरिता रानी गुप्ता, नवीन बंसल, योगेश मोहन अग्रवाल, प्रदीप पंडित, एमपी सिंह राणा, अनिल वर्मा, चंद्र मोहन मित्तल, आकांक्षा मित्तल, पूजा अग्रवाल, संजय वर्मा, राहुल अग्रवाल एवं केंद्र की सभी छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *