सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रदेश में जगह-जगह कोचिंग सेंटर इंसटीटियुट, लायब्रेरी चलाये रहे है। इनमें किसी भी प्रकार की कोई खामी के चलते कोई अप्रिय घटना ना घटित हो जाये इसलिए इनमें ओचक निरीक्षण किया जा रहा है ओर जिसमें कुछ भी खामियाँ पायी जाती है उसको मानक के आधार पर सीज करा दिया जाता है। उसी क्रम में एसडीएम रेनू सिंह व सीओ पूर्णिमा सिंह ने नगर में चल रहे आरके लायब्रेरी में औचक निरीक्षण किया । एसडीएम रेनू सिंह व सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की नगर में चल रही आरके लायब्रेरी में ओचक निरीक्षण किया गया इस निरीक्षण में मौके पर देखा गया की इस लायब्रेरी परिसर में एक बेसमेंट बना हुआ था ओर उसमें भी पढा़ई चल रही है उस बेसमेंट में मानक के अनुसार सुविधा नहीं दी जा रही थी इसलिए इस लायब्रेरी के बेसमेंट को सीज कर दिया गया है।
![]()
