खुर्जा। ।भारत पुष्प। ग्राम किला मेवई निवासी रमेश सीआरपीएफ में बतौर एएसआई पद पर तैनात थे। अरूणाचल प्रदेश में फ्लैग मार्च के दौरान वह गिरकर चोटिल हो गए थे। जिन्हें मुरादाबाद के विवेकानंद एशियन हॉस्पीटल में भर्ती किया गया।
जहां उनका उपचार चल रहा था। परंतु बीते शाम उपचार के दौरान रमेश का स्वर्गवास हो गया। गुरूवार को उनका पार्थिक शरीर ग्राम किला मेवई लाया गया। पूरे ग्राम में शोक की लहर दौड गई। सलामी के बाद रमेश का पार्थिक शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
![]()
