खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल खुर्जा के सचिव रमेश कुमार बंसल ने समाज सेवा, राष्ट्र सेवा सामाजिक ,धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सेवा करने की प्रेरणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं शिवानंद आश्रम ऋषिकेश से ग्रहण कर “मेरी आत्मकथा” नामक पुस्तक लिखी, जिसमें  जीवन में समाज को प्रेरणा देने वाली अनेक घटनाओं का वर्णन किया गया है। मेरी आत्मकथा, पुस्तक को लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ योगेश शर्मा ने प्रकाशित कराया । मेरी आत्मकथा पुस्तक का विमोचन परम पूज्य स्वामी श्री शिव चिदानंद जी महाराज के कर कमल द्वारा शिवानंद आश्रम वृंदावन में 5 अगस्त 2024 को अनेक भक्तों और संतों की उपस्थिति में वृंदावन आश्रम के अध्यक्ष विजय बाबू सचिव आर०आर० मेहरा की उपस्थिति में हुआ।  विमोचन से पूर्व महाराज श्री और संत नवल भैया ने  सत्संग कर सभी को आशीर्वाद दिया । पुस्तक के विमोचन के अवसर पर मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रदीप, प्रोफेसर डॉक्टर योगेश शर्मा, मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल, केके बंसल, अरुण बंसल, अवनीश बंसल, जय भगवान अग्रवाल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे । मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने मेरी आत्मकथा पुस्तक के माध्यम से लोगों को समाज सेवा ,देश सेवा और निष्काम, निस्वार्थ परोपकार और परमार्थ के पथ पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य किया है। मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि,”मेरी आत्मकथा” पुस्तक लोगों को प्रेरणा दायक सिद्ध होगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *