खुर्जा। ।भारत पुष्प। संघ कार्यालय पर माधव बस्ती में संस्कार केन्द्र प्रारम्भ हुआ। विभाग संघचालक बुलंदशहर विभाग रविकरन ने दीप प्रज्वलन कर संस्कार केन्द्र का शुभारम्भ किया। जिला संघचालक जिला किशनपाल, विभाग सेवा प्रमुख सरवचन ने भारतमाता के चित्र पर पुष्पार्चन किया। जिलाप्रचारक नेमपाल व समस्त जिला कार्यकारिणी भी उपस्थित रही। केन्द्र संचालक सतीश पूर्व प्रधानाचार्य विद्या मन्दिर खुरजा रहेंगे। जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मी नारायण ने बताया अक्टूबर 24 से पूर्व प्रान्त की योजना अनुसार जिला केन्द्र की सभी सेवा बस्तियों में व्यवसायी शाखाओं के द्वारा खुरजा नगर में सेवा कार्य प्रारम्भ करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।  विभाग सेवा प्रमुख सरवचन ने सभी स्वयंसेवकों और नगर कार्यकारिणी के सभी बन्धुओं से सेवा केन्द्रों पर जाकर देखने को कहा हर बस्ती मे संस्कार केंद्र और सेवा कार्य करने को कहा । विभाग संघचालक ने सेवा कार्य को संघ का आधार बताते हुए कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के शोषित, वंचित, पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा में लाकर संस्कार देने व स्वावलम्बन का कार्य संघ वर्षों से कर रहा है। कार्यक्रम मे जिला व्यवस्था प्रमुख उमेश, जिला प्रचार प्रमुख लोकेश, सह नगर कार्यवाह सुदर्शन, सह नगर संघचालक सामर्थ्य, नगर प्रचार प्रमुख शिवम, नगर सेवा प्रमुख हैप्पी, जिला बौद्धिक प्रमुख ऋषिपाल, जिलाध्यक्ष सेवा भारती अविनाश, राहुल और अन्य नगर कार्यकारिणी और माधव बस्ती के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *