खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में उन्नत भारत अभियान के तहत काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के संबंध में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल विज, मुख्य वक्ता डॉ वीना माथुर व संयोजिका डॉ रेखा चौधरी ने क्रांतिकारियों के फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया । मुख्य वक्ता डॉ वीना माथुर ने काकोरी ट्रेन एक्शन पर विस्तार से छात्राओं को बताया और इतिहास के हर पहलू पर प्रकाश डाला । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल विज ने विकसित भारत संकल्प 2047 पर बोलते हुए छात्राओ का आवाहन किया कि क्रांतिकारियों की भांति भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आज का युवा पीढ़ी अपना योगदान दे। एकता चौहान ने राष्ट्र की अवधारणा पर अपना वक्तव्य दिया। डॉ साहिल ने क्रांति के विभिन्न पहलुओं से छात्राओं को अवगत कराया । डॉ कल्पना माहेश्वरी ने महिला क्रांतिकारी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में योगिता व अंजलि एमए तृतीय सेमेस्टर हिंदी में अपने विचार रखें । कार्यक्रम संयोजक डॉ रेखा चौधरी रहीं। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *