अनूपशहर। ।भारत पुष्प। डीपीबीएस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में वाणिज्य संकाय एवम रोवर रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत “तिरंगा रैली” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रोफेसर सिंह ने अभियान के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक तिरंगा कैसे अस्तित्व में आया तथा इससे पहले देश में कौन-कौन से झंडे प्रचलन में थे।

आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का ऐलान किया है। जो 15 अगस्त तक चलेगा। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ.भुवनेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और तिरंगे से लोगों को जोड़ने से जुड़ी गतिविधियों में प्रतिभाग करने का आवाहन किया। रोवर अधिकारी डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य “अनेकता में एकता” का संदेश दिया जाना है। सभी छात्रों ने काकोरी काण्ड के शहीदों को याद किया और सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं के साथ प्रोफेसर पी के त्यागी, डॉ सुनीता गौड़,पंकज गुप्ता,डॉ राजीव गोयल, डॉ विशाल शर्मा, राजेश कुमार,अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *