सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल बंगलादेश में हिंदू /सनातनी लोगों पर खुब जमकर अत्याचार हो रहा है ओर हिंदू मंदिरों को भी धराशायी किया जा रहा है। इसी को लेकर यूपी के विश्व हिंदू महासंघ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का एक ज्ञापन नगर की मुखिया रेनू सिंह को सोंपा। विश्व हिंदू महासंघ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरेद्र प्रजापति ने बताया ओर ज्ञापन पर लिखे अनुसार की बंगलादेश में हिंदू लोगों पर खुब जमकर अत्याचार किया जा रहा है। हिंदू मंदिरों को भी तोड़ा जा रहा है इस अत्याचार से परेशान होकर हिंदू लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इसी कृत्य की हमारा हिंदू समाज घोर निंदा करता है ओर हमने इसी कृत्य को लेकर एसडीएम रेनू सिंह को एक ज्ञापन सोंपा है ओर सरकार से मांग की है की हिंदू लोगों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाये ओर उनकी सहायता करे। इस मौके पर हरेद्र प्रजापति के साथ पुनीत, ललित, राकेश, राहुल, मोहित के अलावा काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
