सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भाजपा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा लहराया जाये ओर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरुक किया जाये जैसे की पिछली वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा लहराने हेतु खाद्य विभाग ने बाईक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया था।

इसी को लेकर सिकन्दराबाद में मेरा तिरंगा मेरी शान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से तिरंगा बाईक रैली निकाली।  तिरंगा रैली का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने तिरंगा लहराकर पावन कुटीर मैरिज होम से रवाना किया। उसके बाद रैली पावन कुटीर से चलकर पुराना होली मेला रोड़, बाजार माधोदास, अंसारीयान, गुलावठी रोड़ होते हुए विजय द्वार, चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़, हनुमान चौक, छासियाबाडा़ जी0टी रोड़ दनकौर तिराहे के रास्ते अग्रसेन डिग्री कोलिज पर जाकर सकुशल संपन्न हुई।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *