–भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ नगर की जनता भी रही मौजूद

खुर्जा। ।भारत पुष्प। भाजपा सरकार के आदेश पर प्रदेश में जगह–जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में नगर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन अस्पताल रोड से किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ नगर की जनता का हुजुम भी उमड पडा।

एक साथ हजारों बाइकों पर सवार लोगों ने हाथों में तिरंगे को ले रखा था। जो एक अलौकिक दृश्य था। तिरंगा यात्रा अस्पताल मार्ग से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग पर पहुंची जहां लोगों ने भी पूरे जोश में तिरंगा यात्रा का भ्सव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला विकास चौहान के अलावा विधायक मीनाक्षी सिंह चेयरमेन पति भगवान दास सिंघल खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *