खुर्जा। ।भारत पुष्प। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धरपा चूहरपुर स्थित एक स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके ठेकेदार के कक्ष से एक चोर द्वारा हजारों का माल चोरी कर लिया गया। जानकारी होने पर ठेकेदार व उसकी लेबर में हडकंप मच गया। जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही एक युवक द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी का सामान वापिस किया। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी रही।
![]()
