सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जनपद बुलंदशहर की तहसील सिकन्दराबाद में शिक्षा के क्षेंत्र स्कूल कॉलेजों में विशेष सुविधाएं होती जा रही है जो उच्च शिक्षा की सुविधाएं पहले हमारे बच्चों को काफी दूर-दूर नहीं मिल पाती थी ओर शिक्षा ग्रहण कराने हेतु देश विदेश जाना होता था वो सुविधाएं अब आपके आसपास उपलब्ध होने लगी है। जैसे बीए, बीकॉम, बीएससी, एलएलबी, एमकॉम जैसी शिक्षा। रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन डिग्री कोलिज में एमकॉम व बीकॉम की विशेष शिक्षा बच्चों को मिलने जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की हमारे कॉलेज में जो शिक्षा अब तक उपलब्ध नहीं थी वो शिक्षा अब उपलब्ध होने जा रही है – जैसे एमकॉम, बीकॉम के अतिरिक्त शिक्षा अग्रसेन डिग्री कोलिज से हमारे बच्चे ग्रहण कर सकते हैं ओर बताया की इन शिक्षाओं की सुविधा शुल्क में अन्य कॉलेजों से कम रखा गया है।
![]()
