सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 15 अगस्त को हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था उसी के उपलक्ष्य में हमारे भारत देश में बड़े धूमधाम से 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया ओर इस अवसर पर जगह-जगह ध्वजा रोहण कर तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र गान गाया गया ओर उसके बाद स्वतंत्रता दिवस से संबंधित भाषण प्रतियोगिता एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। सिकन्दराबाद तहसील में एसडीएम रेनू सिंह ने ध्वजा रोहण कर राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी उसके बाद तहसील सभागार में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित जानकारी दी गयी ओर इसके अलावा तहसील कर्मीयों ने वीर अमर शहिदों व स्वतंत्रता सेनानीयों को याद करते हुए उनके बारे उनके जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी।
उधर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी देते हुए किया ओर सभी को मिठाई बाँटी गयी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, नगर कोतवाल रविरतन, सरजेश कुमार के अलावा समस्त पुलिस स्टाफ मोजूद रहा।
![]()
