सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर स्थित बाजार माधोदास में संचालित प्रजापिता ब्रह्राकुमारी ईश्वरीय सेंटर पर 15 अगस्त 2024 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण कर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया। सेंटर संचालिका बीके सीमा व बीके शैली ने बताया की हमारे प्रजापिता ब्रह्राकुमारी ईश्वरीय सेंटर पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजा रोहण कर मनाया गया ओर उसके बाद मुरली का वाचन कर लोगों को परमपिता /प्रजापति के बारे में विस्तृत जानकारी दी तत्पश्चात रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया इस मौके पर सेंटर संचालिका बी सीमा व बीके शैली ने मौजूदा जनों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर व टीका कर प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया ओर बताया की हम लोगों ने रक्षाबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूदा जनों को दी ओर कहा की हमारे इस सेंटर पर ध्यान योग/मेडिटेशन का पूरा कोर्स कर आमजन की अंतर आत्मा पूणतः संतुष्ट हो जाती है।
![]()
