सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कस्बे के विभिन्न विधालयों में 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही। सभी जगह धूमधाम से 15 अगस्त का पर्व मनाया गया। रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन बालिका इण्टर कॉलेज मे बड़े धूमधाम से 78 वाँ स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया।  कॉलेज की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने सरिता शर्मा द्वारा ध्वज रोहण किया गया तथा छात्राओ द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी तथा छात्राओ द्वारा तिरंगे के साथ हर घर तिरंगा फहराने व मेरी माटी मेरा देश का  संदेश देने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रभात फेरी  निकाली गई। इस दौरान प्रबंधक  अनिल अग्रवाल, सुरेंद्र प्रकाश  अग्रसेन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा, अग्रसेन बालिका इंटर कोलिज की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा के अलावा समस्त स्टाफ मोजूद रहा। दूसरी तरफ डीडी कबाड़ी बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा0 प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में तथा छात्राओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम ,हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी में भाषण एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी तथा छात्राओ द्वारा तिरंगे के साथ हर घर तिरंगा फहराने व मेरी माटी मेरा देश का  संदेश देने के लक्ष्य पूरा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालक अनुराधा एंव निधी ने किया।  इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रबंधक अनिल अग्रवाल, कमल गोयल, डा0 प्रियंका शर्मा, राजबाला, रजनी, दीपलता, आदिती, सारा, संज्ञा भारती, गायत्री के अलावा समस्त स्टाफ मोजूद रहा। वहीं पुराने होली मेला रोड़  संचालित जैन इण्टर कॉलेज मे बड़े धूमधाम से 78 वाँ स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोंलकी ने बताया की आज हमारे कॉलेज में   आजादी के 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व प्रधान विमल जैन कोयले वाले, अजय जैन पूर्व प्रबंधक द्वारा ध्वज रोहण कर राष्ट्र गान गाकर सलामी दी   तथा छात्राओ द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी तथा छात्राओ द्वारा तिरंगे के साथ हर घर तिरंगा फहराने व मेरी माटी मेरा देश का  संदेश देने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रभात फेरी  निकाली गई। इस मौके पर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोंलकी ने स्वतंत्रता संग्राम के रोचक तथ्यों पर प्रकाश डाला ओर स्वतंत्रता सेनानीयो व अमर वीर शहीदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  इसके बाद  प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, प्रबंधक सुनील जैन, उप प्रबंधक पीयूष जैन, उपाध्यक्ष राजीव जैन, कोषाध्यक्ष ललित जैन,  सदस्य राजेन्द्र जैन, मनीष जैन, विपुल जैन, संदीप जैन, प्रदीप जैन के अलावा समस्त स्टाफ मोजूद रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *