खुर्जा। ।भारत पुष्प। 15 अगस्त के पर्व पर इनरव्हील क्लब खुर्जा ने नगर के रमामूर्ति हरस्वरुप इंटर कॉलेज में वीरांगनाओं की पोस्टर प्रतियोगिता, थाल सज्जा, मटकी सज्जा प्रतियोगिता जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई। साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म और स्कूल बैग, स्टेशनरी कॉपी और बिस्कुट आदि वितरित किए । क्लब अध्यक्ष वैशाली गुप्ता ने बताया कि इनरव्हील क्लब खुर्जा हमेशा से गरीब विधार्थियों की मदद करता रहता है तथा बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता कराकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। इस दौरान क्लब अध्यक्ष वैशाली गुप्ता, सचिव सोनिया जिंदल, ममता अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, मंजू सिंह, पूनम सिंह संजू सिंह, योगिता, चारु और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
![]()
