खुर्जा। ।भारत पुष्प। सेवा समिति व नारायण समाचार पत्रालय ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सेवा समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव व नारायण समाचार पत्रालय के अध्यक्ष पराग गौड एडवोकेट ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर सभी को 15 अगस्त की शुभकामनायें दी। तत्पश्चात अनेक सदस्यों द्वारा देश की आजादी व उसके लिए बलिदान हुए अमर सपूतों के बारे में सभी को बताया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान महेश भार्गव पराग गौड एडवोकेट राजेश शर्मा एडवोकेट दुग्गल जी गौरव शर्मा एडवोकेट राजेंद्र गौतम भुवनेश उपाध्याय हेमंत शर्मा एडवोकेट अजमेर सिंह वालिया डीसी गुप्ता प्रमोद भारद्वाज मुनीश कौशिक बसंत कनौडिया प्रियदर्शन भारद्वाज ईश्वर चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *